{"_id":"6050a99e436d00773a70aede","slug":"up-fierce-road-accident-on-lucknow-agra-expressway-three-cars-collided-after-tire-explosion-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से आपस में भिड़ी तीन कारें, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से आपस में भिड़ी तीन कारें, 14 घायल
Tue, 16 Mar 2021 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह गोवा गांव के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही कार टायर फटने से पलट गई। इसके बाद संभल न पाने से दो और कारें पलटी कार से भिड़ गईं। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। इनमें पांच को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली साकेत नगर के पर्यावरण कांप्लेक्स निवासी विनोद कुमार (48), पत्नी श्रीश्रुति (45), बेटी ममता (20), रामकोला निवासी रिश्तेदार कलानाथ (52) और तीन वर्षीय अनन्या के साथ कार से गोरखपुर जा रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के गोवा गांव के पास मंगलवार सुबह लगभग छह बजे कार का टायर फट गया। इससे कार एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस दौरान जिला शामली की कोतवाली शामली के लिलोन गांव निवासी अजय सिंह की कार पलट गई।
विज्ञापन
कार सवार मनोज, हरिपाल, अंश, यशपाल और नरेश चंद्र घायल हो गए। इसी बीच जिला रायबरेली के कैलाशपुरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार की कार भी टकरा कर पलट गई। कार में सवार शत्रुघ्न सिंह, अर्चना और प्रिया घायल हो गईं। पुलिस ने घायल विनोद, स्वाती, ममता, कलानाथ और अनन्या को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। अन्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।