फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Female worker working in OBC in Kannauj dies in suspicious condition, father says something happened in bank

यूपी: कन्नौज में ओबीसी में कार्यरत महिला कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत, पिता बोले बैंक में ही कुछ हुआ

Tue, 26 Jan 2021 10:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
UP: Female worker working in OBC in Kannauj dies in suspicious condition, father says something happened in bank
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की एक महिला कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बैंक में ही कुछ होने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता चल सकेगी। सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे  बहवालपुर निवासी सोनम मिश्रा पुत्री राजेश मिश्रा की बैंक में तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां मृत घोषित कर दिया गया। पिता का कहना है कि अब तक किसी भी बैंक कर्मचारी या अधिकारियों ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा एवं कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने कहा कि पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही दी जा सकती है।
विज्ञापन


अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोनम के पिता का कहना है कि में दोपहर में करीब डेढ़ बजे बैंक गया था तब सोनम सही थी। दोपहर तीन बजे अचानक से बैंक के सामने स्थिति एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि मेरी बच्ची की तबीयत खराब है। बैंक के कर्मचारी या किसी अधिकारी ने यह सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम को अस्पताल में छोड़ कर सभी गायब हो गए। जब हमने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज दिखा दीजिए तो उन्होंने बाहर से चार पांच आदमी बुलवा लिए, ऐसी स्थिति में हमें कैसे पता चलेगा कि घटना का असली कारण क्या रहा? उधर, बैंक का पक्ष रखने के लिए कोई उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed