{"_id":"67574319e92d165a20013044","slug":"up-board-many-exams-in-one-day-questions-raised-on-the-scheme-kannauj-news-c-214-1-knj1005-122339-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : एक दिन में कई परीक्षाएं, स्कीम पर उठेे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : एक दिन में कई परीक्षाएं, स्कीम पर उठेे सवाल
विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को खत्म हो जाएंगी। कई परीक्षार्थियों की परीक्षा एक दिन में दो-दो विषय की कर दी हैं।
कई मुख्य विषय की परीक्षा में कम अंतर रखा गया है। शिक्षकों व शिक्षक संघ ने बोर्ड की ओर से जारी की गई समय सारणी पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संगठन का कहना है कि यह छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ है। वह संशोधन की मांग करेंगे। परीक्षार्थियों और शिक्षकों के अनुसार यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा कार्यक्रम में एक मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित एवं द्वितीय पाली में हाईस्कूल ऑटोमोबाइल और वाणिज्य विषय की परीक्षा रख है।
हाईस्कूल में छात्रों के लिए गणित अनिवार्य विषय है, अतः एक ही छात्र सुबह की पाली में गणित का पेपर देगा।
द्वितीय पाली में ऑटोमाबाइल या वाणिज्य का। चार मार्च प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि विषय का प्रश्न पत्र है।
इसी प्रकार प्रथम पाली में इंटर के वाणिज्य वर्ग के लिए लेखाशास्त्र विषय तथा द्वितीय पाली में इंटर के अर्थशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र है।
हाईस्कूल में विज्ञान अनिवार्य विषय है, जो छात्र प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा देंगे। वे छात्र द्वितीय पाली में कृषि विषय का पेपर देंगे।
इसी प्रकार इंटर वाणिज्य वर्ग के छात्र सुबह की पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा देंगे एवं द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा देंगे। 11 मार्च को इंटर का प्रथम पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के आई वर्ग के परीक्षार्थियों का चतुर्थ प्रश्न पत्र एवं उन्हीं परीक्षार्थियों का द्वितीय पाली में संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र रख दिया गया है।
विज्ञापन
12 मार्च को प्रथम पाली में इंटर का व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के परीक्षार्थियों का पंचम प्रश्न पत्र एवं उन्हीं परीक्षार्थियों का द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर है।