{"_id":"68efefc3ccbcc8db3800ab5f","slug":"uncontrolled-truck-overturned-four-people-including-the-driver-were-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138752-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। चालक को झपकी आने के कारण बुधवार को हरदोई जाते समय ट्रक एक्सप्रेसवे की साइड रेलिंग तोड़ कर नीचे पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। एक घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
सीतापुर के थाना पिसावां के बैरिया निवासी दिनेश चंद्र यादव (35) आगरा से ट्रक पर आलू लेकर हरदोई के संडीला जा रहे थे। साथ में गांव गांथन निवासी परिचालक फिरोज हसन (40), हरदोई के थाना बालामऊ कछौना निवासी आलू व्यापारी हसमत अली (38), अब्दुल मुईम (40) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम सकरहनी गांव के पास भोर में पांच बजे चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकराकर नीचे पलट गया। हादसे के बाद आलू के पैकेट बिखर गए।
हादसे में सभी लोगों के चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, चौकी अमोलर हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, अंकुश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल फिरोज हसन को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अन्य घायलों क मौके पर ही उपचार किया गया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी को हादसे की जानकारी दी है।