फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled car overturns, three injured

अनियंत्रित कार पलटी, तीन घायल

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns, three injured
Uncontrolled car overturns, three injured - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। प्रयागराज से नोएडा जा रही कार एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा और एनसीसी (नागार्जुन कंटेक्शन कंपनी) के गश्ती दल ने घायलों का मौके पर ही उपचार किया।
विज्ञापन

नोएडा के इंदिरापुरम के प्लाट नंबर 650 एस 2 निवासी दिनेश चंद्र द्विवेदी (35) प्रयागराज से नोएडा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। साथ में अशोक भारती (38) और सुमित सिन्हा (36) भी थे। थाना तालग्राम के अंदौआ गांव के पास रविवार की सुबह सात बजे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। तीनों लोग कार में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी टीम ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों का मौके पर ही उपचार किया। इसके बाद दूसरी कार से नोएडा भेजा दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा निकवा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed