फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled car got stuck between two trees, three people injured in the accident

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा: अनियंत्रित कार का गड्ढे में गया पहिया, 20 फीट उछली, पेड़ों में जा फंसी

Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
सार

हादसे में कार सवार कानपुर में कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार का भतीजा, उसकी मासूम भांजी समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled car got stuck between two trees, three people injured in the accident
पेड़ों में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर अचानक आए गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब जाने से अनियंत्रित हुई मारूती ऑल्टो कार 20 फीट ऊपर उछल गई। करीब 100 फीट दूर सड़क किनारे स्थित शीशम के दो पेड़ों के बीच जा फंसी। कार में आग लग गई।

विज्ञापन


हादसे में कार सवार कानपुर में कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार का भतीजा, उसकी मासूम भांजी समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद कार से घायलों को निकालकर उन्हें नर्सिंगहोम भिजवाया, जहां से तीनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विधायक के भाई शरद कटियार का बेटा ध्रुव (20) गुरसहायगंज कोतवाली के गांव सराय प्रयाग निवासी रिश्तेदार निर्मित कटियार के घर आया था। सोमवार को निर्मित कटियार का बेटा अर्श (18) कटियार कार से ध्रुव व उसकी तीन साल की भांजी अन्नी को कार में बैठाकर दोपहर करीब 12 बजे नवादा की ओर आ रहे थे। तभी सड़क पर अचानक गड्ढा आने पर अर्श ने ब्रेक लगाने के प्रयास में एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार की रफ्तार और अधिक हो गई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का पहिया गड्ढे में जाते ही कारण हवा में 20 फीट उछल गई और पास स्थित शीशम के दो पेड़ों के बीच जा फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में स्पार्किंग के साथ ही आग लग गई। आवाज सुनकर मदद को दौड़े ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर किसी तरह से आग बुझाई। किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह से कार को पेड़ से नीचे उतरवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed