{"_id":"fe0858b9ef21a9aefd86519bcca97ddd","slug":"uncontrollable-bus-turnaround-a-death-23-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस पलटी, एक की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस पलटी, एक की मौत, 23 घायल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर अर्जुनपुर गांव के पास शनिवार रात तीन बजे के करीब पलट गई। उसमें सवार 23 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं पांच घायलों को कानपुर रेफर किया गया। इनमें से एक घायल की कानपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कन्नौज कोतवाली के सलेमपुर तारा गांव निवासी किशनचंद्र पाल के पुत्र रवी पाल की बारात शनिवार दोपहर सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव गई थी। कन्नौज से हरदोई चलने वाली एक प्राइवेट बस बारातियों को लेकर गई थी। रात दो बजे के करीब द्वारचार के बाद बस में करीब तीन दर्जन बाराती सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे।
रात तीन बजे के करीब अर्जुनपुर गांव के पास बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस पलट गई। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। बस में सवार लोग दरवाजे व खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना सौरिख थानाध्यक्ष बीएल यादव को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। गंभीर रूप से घायल रजनेश, विवेक, विपिन, सुमित, शिवकुमार को कानपुर के लिए रेफर किया गया। इनमें सुमित पाल (15) पुत्र प्रताप सिंह की रास्ते में मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक सौरिख थाने में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
हादसे में घायल हुए लोग
महेंद्र पुत्र मनफूल, गौरव पुत्र वीरेंद्र पाल, वैभव पुत्र केशपाल, पुष्पेंद्र पुत्र उमेश, रामसनेही पुत्र छोटेलाल, उदयवीर पुत्र प्यारेलाल, अंकित पुत्र मुकेश, राहुल कुमार पुत्र रामस्वरुप, अमित कुमार पुत्र पातीराम, अमरेंद्र पुत्र रामसरन, अनूप पाल पुत्र रामाधार, गुड्डू पुत्र सोनेलाल, रजनेश पुत्र आंछेलाल, संदीप पुत्र अमरेश, शिवकुमार पुत्र ईश्वर पाल, विवेक पुत्र विनोद यादव, अरेंद्र पुत्र रामनाथ, विपिन पुत्र रमेश पाल, सुमित पुत्र प्रताप, शिवकुमार पुत्र ईश्वरीय।