फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umra was the topper in secondary and Noor Bano and Sakir were the toppers in senior secondary.

Kannauj News: सेकेंडरी में उमरा और सीनियर सेकेंडरी में नूर बानो व साकिर रहे टॉपर

Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Umra was the topper in secondary and Noor Bano and Sakir were the toppers in senior secondary.
कन्नौज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं का दबदबा रहा। सेकेंडरी में उमरा फातिमा ने 80.83 फीसदी और सीनियर सेकेंडरी में नूर बानो और मोहम्मद साकिर ने 77.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


सेकेंडरी यानी मुंशी-मौलवी परीक्षा में जनपद 1726 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 1083 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 858 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसका प्रतिशत 77.22 रहा। सीनियर सेकेंडरी यानी आलिम परीक्षा में 411 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 323 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 302 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसका प्रतिशत 93.50 रहा है। जिले में सेकेंडरी में छात्रा उरमा फातिमा टॉपर रहीं। वहीं, सीनियर सेकेंडरी में नूर बाना और मोहम्मद साकिर ने बराबर अंक हासिल किए हैं। अल्पसंख्यक अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेकेंडरी में 1083 में 858 और सीनियर सेकेंडरी में 323 में 302 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


सेकेंडरी में 10 टॉपर में आठ छात्राएं
सेकेंडरी में 10 टॉपरों की सूची जारी की गई हैं, जिसमें आठ छात्राएं शामिल हैं। इनमें उरमा फातिमा, साकिया बानो, निदा, अलिजा फातिमा, मुस्कान बी, सबा बानो, मेहरोज, फरहीन अंजुम शामिल हैं। छात्रों में मोहम्मद फैजान और मोहम्मद जैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी में 10 टॉपर में पांच छात्राएं
सीनियर सेकेंडरी की 10 टॉपर सूची में पांच छात्राएं हैं। इनमें नूर बानो, सना अमरीन, सलेहा बी, अलशिफा और गौसिया बानो शामिल हैं। वहीं, छात्राें में मोहम्मद साकिर, मोहम्मद फैज, साहिल, अयान आजम और हमदान आजम हैं।

सेकेंडरी टॉप 10 सूची
1. उमरा फातिमा 485
80.83 प्रतिशत
2. शाकिया बानो 483
80.50 प्रतिशत
3. निदा 483
80.50 प्रतिशत
4. मोहम्मद फैजान 482
80.33 प्रतिशत
05. अलफिजा फातिमा 481 80.17 प्रतिशत
06. मुस्कान बी 481
80.17 प्रतिशत
07. सबा बानो 481
80.17 प्रतिशत
08. मेहरोज 480
80.00 प्रतिशत
09. फरहीन अंजुम 480
80.00 प्रतिशत
10. मोहम्मद जाहिद 480 80.00 प्रतिशत

इनसेट
सीनियर सेकेंडरी टॉप 10 सूची
1. नूर बानो 387
77.40 प्रतिशत
2. मोहम्मद शाकिर 387
77.40 प्रतिशत
3. शना आमरीन 386
77.20 प्रतिशत
4. मोहम्मद फैज 386
77.20 प्रतिशत
5. मोहम्मद साहिल 385
77.00 प्रतिशत
6. अयान अजीम 385
77.00 प्रतिशत
7. सलेहा बी 384
76.80 प्रतिशत
8. अल्सिफा खान 384
76.80 प्रतिशत
9. हमदान आजम 384
76.80 प्रतिशत
10. गौसिया बानो 381
76.20 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed