{"_id":"5904d8144f1c1b0b71c108f2","slug":"umarda-block-chief-s-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर्दा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर्दा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने का एलान करते चुनाव अधिकारी एसडीएम तिर्वा राजेश यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश की सत्ता बदलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। उमर्दा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर शनिवार को मतदान हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 96 मत पड़े। जबकि विरोध में महज एक ही मत पड़ा। एसडीएम राजेश कुमार यादव ने मतगणना के परिणाम की घोषणा की। कहा कि परिणाम जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था। इस पर शनिवार को मतदान हुआ। ब्लाक के 145 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 98 सदस्य ही सभागार पहुंचे। दोपहर करीब 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार बहस शुरू हुई।
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बीडीसी सदस्य व भाजपा नेता अजय वर्मा ने ब्लाक प्रमुख पर कई आरोप लगाए। इन आरोपों का इंद्रेश यादव ने जवाब भी दिया। करीब आधा घंटे तक चली बहस के बाद दोपहर करीब 11:30 से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक मौजूद 98 सदस्यों में से 97 ने अपने मतों का प्रयोग किया। एक सदस्य ने वोट नहीं डाला। दोपहर दो बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें 96 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपना वोट डाला। महज एक सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव पर विरोध जताया। एसडीएम राजेश कुमार यादव ने मतगणना के परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव 96-1 से पारित हो गया है। मतगणना का परिणाम जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन से चुनाव की नई तारीख आने के बाद नए ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। इस दौरान बीडीओ उमर्दा पीसीराम व ब्लाक के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन