फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UCO Bank with ATMs delivered by

यूको बैंक के एटीएम ने दिया साथ

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
UCO Bank with ATMs delivered by
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर में रविवार को बैंक बंदी के दूसरे दिन सभी एटीएम भी बंद पड़े रहे। पूरे शहर में सिर्फ तिर्वा क्रासिंग स्थित यूको बैंक के एटीएम से करेंसी निकलती रही। जिससे सरायमीरा के लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के लोग कैश के लिए सुबह से शाम तक भटकते रहे। कैश न मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


शहर पर नजर डाले तो क्षेत्र में करीब दो दर्जन एटीएम संचालित है जिनमें आधा दर्जन ही नोटंबदी के बाद से बंद चल रहे थे। जिसमें स्टेट बैंक मकरंदनगर, पीएनबी, एचडीएफसी, एक्सिस व बैंक आफ इंडिया से ही लोगों को करेंसी मिल रही थी। रविवार को ये सभी एटीएम भी धोखा दे गए।
विज्ञापन


रविवार को सिर्फ तिर्वा क्रासिंग स्थित यूको बैंक से ही करेंसी निकल रही थी। उपभोक्ता पप्पू शर्मा ने बताया कि बैंकों की इसी बदइंतजामी के चलते नोटबंदी के बाद से अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कहा कि सरकार को बैंकों को इस संबंध में निर्देश देने की जरूरत है जिससे एटीएम को प्रतिदिन संचालित कराने की दिशा में काम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed