{"_id":"5e064ba98ebc3e88010672d4","slug":"two-transmission-centers-to-be-built-in-haraipur-400-mva-capacity-kannauj-news-knp534794376","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरईपुर में बनेंगे दो ट्रांसमिशन सेंटर, 400 एमवीए की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरईपुर में बनेंगे दो ट्रांसमिशन सेंटर, 400 एमवीए की होगी क्षमता
विज्ञापन
मकरंदनगर में बने इस ट्रांसमिशन सेंटर की तरह ही होगा हरईपुर का ट्रांसमिशन सेंटर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हरईपुर में 220 और 132 केवी क्षमता के दो ट्रांसमिशन सेंटर बनेंगे। यहां 160 एमवीए के दो और इतने ही 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। यहां से 132 केवी के चार ट्रांसमिशन और 16 उपकेंद्रों को बिजली दी जाएगी। सबसे अधिक लाभ हरईपुर और इसके आसपास के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगा। यहां बिजली समस्या पूरी तरह समाप्त होगी। बजट से संबंधित कोई बाधा न हुई तो निर्माण एक वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। अभी यहां करीब 30 किमी दूर तिर्वा उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। अक्सर फाल्ट होने से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है।
जिले के हरईपुर गांव में बनने वाले 220/132 केवी ट्रांसमिशन के निर्माण की भूमि संबंधी बाधा बिजली विभाग ने पार कर ली है। 10 एकड़ जमीन विभाग के नाम कर दी गई है। भले ही इसके प्रपत्र विभाग को अभी नहीं मिले हैं लेकिन जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर प्रक्रिया पूरी करा ली है। दो दिन के अंदर कागजी कोरम पूरा कर हस्तांतरण पत्र सौंप दिया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। ठेका दिए जाने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
इस ट्रांसमिशन सेंटर से 10 एमवीए के 16 उपकेंद्र संचालित होने के अलावा हरईपुर, तालग्राम व कन्नौज ट्रांसमिशन सेंटर को भी बिजली मिलेगी। इसके अलावा ट्रांसमिशन सेंटर कानपुर नगर के बिल्हौर, रसूलाबाद व औरैया जनपद के बिधूना को बिजली यहां से दी जाएगी। हरईपुर ट्रांसमिशन सेंटर से 132 केवी व 33केवी लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस लाइन से ट्रांसमिशन सेंटर व उपकेंद्रों को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
हरईपुर ट्रांसमिशन सेंटर को दो स्थानों से बिजली दी जाएगी। इसके लिए पनकी से छिबरामऊ 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर को जाने वाली लाइन से जोड़ा जाएगा। दूसरी फर्रुखाबाद 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर को जाने वाली लाइन से जोड़ी जाएगी। इससे एक लाइन में दिक्कत होने पर हरईपुर ट्रांसमिशन सेंटर को दूसरी लाइन से बिजली मिलती रहेगी।
हरईपुर ट्रांसमिशन सेंटर को संचालित करने की सभी बाधा पार हो गई हैं। टेंडर के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। 220/132 केवी ट्रांसमिशन सेंटर का निर्माण हो जाने से जिले में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। कन्नौज, छिबरामऊ व तालग्राम में बने 132 केवी ट्रांसमिशन सेंटर ओवरलोड नहीं होंगे।
-उमेश कुमार वर्मा, एक्सईएन ट्रांसमिशन कन्नौज।