{"_id":"5ec1784c8ebc3e90b0146994","slug":"two-sides-clashed-over-animal-evacuation-nine-injured-kannauj-news-knp5606621178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम कर्री में जानवर निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को गंभीर हालत में तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम कर्री में शिवम पुत्र चंद्रपाल व सुभाष पुत्र नाथूराम में जानवर निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से दर्जनों लोग एकत्रित होकर आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से शिवम व दीपू पुत्रगण इंद्रपाल, छोटी बिट्टी पत्नी इंद्रपाल, केला देवी पत्नी कैलाश, सुधा पत्नी संजय, दूसरे पक्ष से सुभाष, रामवीर, कश्मीर पुत्रगण नाथूराम, सत्येंद्र पुत्र सुभाष घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने सत्येंद्र व कश्मीर को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
उधर, सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सफाखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से श्रीमती पत्नी हेतराम, अनार देवी पत्नी डंबर लाल, दूसरे पक्ष से संगीता पत्नी जयराम, जगराम पुत्र मोतीलाल घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज अजब सिंह गांव पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया।