फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two roads were built at a cost of Rs 15 crore

Kannauj News: 15 करोड़ की लागत से दो सड़क बनीं

Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two roads were built at a cost of Rs 15 crore
कन्नौज। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में दो सड़कों को जनता के हवाले कर दिया गया है। 15 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इन दोनों सड़कों को रविवार को प्रधानमंत्री ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
विज्ञापन


जिन दो सड़कों को जनता के हवाले किया गया, उनमें छिबरामऊ क्षेत्र के जीटी रोड के किलोमीटर 297 से लोकपुर परी के बीच आठ किलोमीटर लंबी सड़क भी शमिल है। इसकी लागत 7.96 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक सड़क जलालाबाद से गुगरापुर होते हुए संयोगिता मार्ग को जोड़ेगी। साढ़े छह किलोमीटर लंबी यह सड़क 6.71 करोड़ की लागत से बनी है। इन सड़कों के बनने से जलालाबाद और गुगरापुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल के हजारों बाशिंदों को काफी सहूलियत होगी। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक और डीएम शुभ्रांत शुक्ला भी मौजूद रहे।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि इन दोनों का सड़कों का निर्माण पिछले एक साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


सांसद बोले, सरकार बिछा रही सड़कों का जाल
जलालाबाद। नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण के बाद सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एक वर्ष के अंदर संयोगिता मार्ग का फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पहले की केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को अटकाने का कार्य किया था, जबकि भाजपा की नीति और नीयत एकदम साफ है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की हर योजना का उद्देश्य गरीबी से लड़ना होता है। जीतू तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बही है। इस दौरान सीडीओ रामकृपाल चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विधायक प्रतिनिधि विवेक पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सांसद सुब्रत पाठक जलालाबाद कस्बे निवासी भाजपा कार्यकर्ता गिरजेश पाठक के घर पहुंचे। उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क में कमी बताकर सांसद को दिया ज्ञापन
जलालाबाद कस्बा निवासी शिवदत्त मिश्रा, राजन तिवारी, चेतन सैनी, धीरज पाठक, छोटू ठाकुर, नीरज वर्मा आदि ने सांसद को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अधिकारियों ने मार्ग पर काम पूरा नहीं हुआ है। अधूरे मार्ग का लोकार्पण करा दिया। इसके अलावा जीटी रोड़ से गुगुरापुर रोड़ पर घुसते ही सड़क न बनने से जलभराव हो रहा है। बाजार में पुलिया के पास नाली नहीं बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed