फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two person injured

प्राइवेट बस की टक्कर से साले-बहनोई घायल

Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 29 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
two person injured
घायल नरेंद्र शाक्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तालग्राम रोड पर ग्राम पलिया के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर कर्री निवासी सालिगराम शाक्य अपने साले जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी नरेंद्र सिंह शाक्य के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। तालग्राम रोड पर ग्राम पलिया के पास इंदरगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और उनकी बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई। बाइक नरेंद्र चला रहा था और वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक जैसे ही नरेंद्र सड़क पर गिरा, तो उसका सिर सड़क की पक्की जमीन से टकराया, लेकिन हेलमेट लगाए होने की वजह से उसके सिर में चोटें नहीं आईं, जबकि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्राइवेट बस चालक मुख्य मार्ग छोड़कर ग्राम तिगुडिय़ा की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। सालिगराम ने बताया कि वह तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में रिश्तेदारी में गया था, जहां उसका साला नरेंद्र मिल गया। साले के कहने पर वह उसे छोड़ने छिबरामऊ जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed