{"_id":"64ea426c1a95c7e56f01ccbb","slug":"two-new-dengue-patients-found-number-of-patients-23-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2182-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 23
Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। शनिवार को डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं। इससे जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। डेंगू पीड़ित 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।
मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो नए डेंगू के मरीज मिले है। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसमें 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 10 मरीजों की इलाज चल रहा है। छह मरीजों को होम आईसोलेट किया गया। तीन मरीजों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू से जिले में अभी तक एक मौत नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
फोटो 26सीएचबीपी54: मृतका सुनीता (फाइल फोटो)।
बुखार से महिला की मौत, मचा कोहराम
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर में बुखार से पीड़ित महिला की आगरा में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक जांच में डेंगू पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू से मौत होने की बात से इंकार कर रहा है। क्षेत्र के ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर निवासी सुनीता (40) पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। बुखार से राहत न मिलने पर परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर गए थे। यहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन महिला को आगरा में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया। बेटी सेजल ने बताया कि वहां जांच में मां को डेंगू पॉजिटिव आया था। जांच में पुष्टि होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात को उपचार के दौरान मां मौत हो गई। महिला का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति मजदूरी करता है। उसके छह बच्चे हैं।