फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two killed, two injured in road accidents

Kannauj News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल

Fri, 12 Apr 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 12 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
कन्नौज। सदर और तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पिकअप चालक समेत दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसों की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना बेबर के ग्राम तोड़रपुर निवासी सनी (20) मामा रंजीत के साथ गुरुवार सुबह अरौल स्थित ननिहाल जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जलालपुर पनवारा के निकट अचानक सामने सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पुलिस ने सनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सनी के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कराते हुए परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 206 कट के निकट बृहस्पतिवार सुबह एक पिकअप लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की शिनाख्त सुल्तापुर के थाना बल्दीराय के गांव पूरे हरिवंश तिवारी बगहा निवासी जितेंद्र (38) के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। घायल परिचालक गोलू ने बताया कि वह लोग पिकअप लोडर लेकर इटावा से सुल्तानपुर जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed