{"_id":"e0cb99303509addc16146bf4e01278cd","slug":"two-journalists-attacked-by-rioters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्रकारों पर दंगाइयों का जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्रकारों पर दंगाइयों का जानलेवा हमला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हालातों का कवरेज कर लौट रहे दो दैनिक अखबारों
विज्ञापन
के पत्रकारों की दंगाइयों ने धारदार असलहों से प्रहार कर घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया।
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायमीरा क्रासिंग निवासी सुभाष सक्सेना व चौधरी सराय निवासी प्रिंस शनिवार की शाम सात बजे शहर से कवरेज कर लौट रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला शेखपुरा में पहुंचे तभी दर्जनों हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया।
मामले की जानकारी पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दंगाइयों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक किसी भी दंगाई की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। डीएम अनुज झा व एसपी कलानिधि नैथानी ने पत्रकारों के ऊपर हुए हमले का मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश सीओ सिटी को दिए हैं।