{"_id":"6679c0edbf78aa091d08a4e4","slug":"two-including-a-young-man-died-due-to-electric-shock-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114902-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करंट की चपेट में आने से युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करंट की चपेट में आने से युवक सहित दो की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। अलग-अलग गांवों में करंट की चपेट में आने से युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मुरैया बुजुर्ग निवासी संतोष कुमार (44) मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह खेतों में काम करने गए थे। दोपहर में वापस आने पर गर्मी अधिक लगी तो घर में रखे पंखे को चलाने गए। जैसे ही पंखे का प्लग लगाया तभी वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें छुड़ाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं, दूसरी घटना गांव बच्छाज्जापुर की है, जहां पर शहनूर (28) भी घर में लगे बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को लेकर चले गए।