{"_id":"6148cf178ebc3ebead054a35","slug":"two-houses-were-targeted-millions-stolen-kannauj-news-knp65339711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते एसआई विनय शर्मा।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर और राधा नगर में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपये के जेवर ले गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। पुलिस जांच में जुटी है।
नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी दिलीप कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में अलीगंज गए थे। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला खुला देखकर उन्हें सूचना दी। कुछ देर बाद वह परिवार के साथ पहुंच गए। सूचना पर सिटी इंचार्ज विनय शर्मा भी पहुंचे। पूछताछ में दिलीप ने बताया कि रात में किसी समय चोर घर का ताला तोड़कर घुस आए। यह सोने की तीन जंजीर, 12 अंगूठी, सोने का हार, सोने की चूड़ी, सोने की झुमकी, ब्रेसलेट, पांच जोड़ी चांदी की पायलें, चांदी की गणेश लक्ष्मी व हाथी की मूर्ति चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने पीछे के मोहल्ले राधा नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र नाजल सिंह के मकान को निशाना बनाया। विनोद कुमार परिवार के साथ जयपुर में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। बेटा प्रबल तीन दिन पहले माता-पिता के पास जयपुर गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। यहां परिजनों के आने के बाद नुकसान का आकलन लग पाएगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जैकी नहीं दिला सका सफलता
नगर में दो घरों में चोरी की वारदात के बाद खुलासे के लिए डाग स्क्वॉड जैकी को बुलाया गया। जैकी को वारदात स्थल पर पड़े कपड़े सुंघाकर छोड़ा गया। वह गली में आकर रुक गया। काफी प्रयास के बाद भी जैकी पुलिस को कोई सफलता नहीं दिला सका।
मोहल्ले के लोग बोले, पुलिस नहीं करती रात गश्त
दो घरों में चोरी के बाद कृष्णा नगर और राधा नगर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से कई बार रात में गश्त करने की मांग की गई। पुलिस ने एक नहीं सुनी। इससे दो घरों में वारदात अंजाम दे दी गई।