फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two cow protection centers will be built in Talgram block with Rs 3.50 crores.

Kannauj News: तालग्राम ब्लॉक में 3.50 करोड़ से बनेंगे दो गोसंरक्षण केंद्र

Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 21 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two cow protection centers will be built in Talgram block with Rs 3.50 crores.
तालग्राम। किसानों के साथ आम लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाके की सड़कों पर निराश्रित पशु घूमते नजर नहीं आएंगे। किसानों की फसल भी बर्बाद नहीं होगी। निराश्रित पशुओं को रखने के लिए ब्लॉक में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से दो वृहद गोसंरक्षण केंद्र स्वीकृत हो गए हैं। इनमें 750 गोवंशों को संरक्षित करने की क्षमता है। इससे जहां किसानों को निराश्रित गोवंशों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


शासन व प्रशासन की सक्रियता के बावजूद निराश्रित गोवंशों से किसान परेशान हैं। ब्लॉक तालग्राम में 19 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें करीब 545 से अधिक गोवंश संरक्षित किए जा सकते हैं। इसके बावजूद निराश्रित गोवंशों से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। शासन ने निराश्रित गोवंशों से निजात दिलाने के लिए ब्लाॅक में दो वृहद गोसरंक्षण का निर्माण कराने का आदेश दिया है। पशुपालन विभाग के सूत्रों की माने तो तालग्राम देहात पंचायत में महानगर गांव के पास तिर्वा-तालग्राम मार्ग के पास 12 बीघा जमीन का चयन किया गया है।
विज्ञापन



इनसेट
यूपीएसआईडीसी करेगी निर्माण
वृहद गोशाला निर्माण के लिए 1.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपीएसआईडीसी को दी गई है। दूसरी नगर पंचायत समधन की वृहद कान्हा गोशाला का निर्माण पनगवां पंचायत के बिसंभरपुर गांव के पास 1.85 करोड़ से शुरू हो गया है। इनमें बाउंड्रीवाल के अलावा चार शेड बनाए जाएंगे। एक कार्यालय और भूसा भंडार गृह का निर्माण कराया जाएगा। कान्हा गोशाला में 500, वृहद गोशाला 250 गाेवंश संरक्षित करने की क्षमता होगी। इससे निराश्रित गोवंशों को आसानी से गोशालाओं में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शासन ने बजट किया पास
जिला पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कर्णवीर सिंह, गोशाला ब्लाॅक नोडल अधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने बताया कि निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन ने बजट भी पास कर दिया है। तालग्राम देहात पंचायत की वृहद गोशाला का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed