फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two corona infected ran away after investigation

Kannauj News: जांच के बाद भाग गए दो कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two corona infected ran away after investigation
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में एक महिला समेत दो की कोरोना संक्रमित मिले। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों ही अस्पताल से भाग निकले। दोनों की तलाश भी कराई गई पर नहीं मिले। अस्पताल में दो मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

100 शैया अस्पताल में बुधवार को नगर के पीपल वाली गली निवासी चंद्रपाल सिंह (66) व खुबरियापुर निवासी चंद्रकांती (27) ने जांच कराई। इसमें दोनों कोरोना संक्रमित निकले। जैसे ही दोनों को खुद संक्रमित होने की जानकारी मिली, वहां से भाग निकले। आननफानन में अस्पताल प्रशासन ने दोनों मरीजों की तलाश शुरू कराई पर तब तक दोनों जा चुके थे। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. बिपिन सचान ने बताया कि सीएचसी से अब दोनों मरीजों की तलाश कराई जाएगी और फिर उनको आइसोलेट कराया जाएगा। इसके अलावा कोरोना की जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
सैंपलिंग डेस्क के पास ही बिना मास्क घूम रहा था
अस्पताल में लापरवाही का आलम यह है कि दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल का इलेक्ट्रीशियन मुनीष कुमार व आयुष्मान डेस्क इंचार्ज अरुण दयाल बिना मास्क लगाए ही सैंपलिंग डेस्क के पास घूमते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
31 में से दो निकले कोरोना पॉजिटिव
100 शैया अस्पताल में 31 मरीजों की कोरोना सैंपलिंग की गई। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाकी 29 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed