{"_id":"618ea8342b091a29484f7a9b","slug":"two-claimants-of-a-woman-the-matter-reached-kotwali-one-claimed-court-marriage-three-years-ago-the-other-said-to-get-married-in-the-temple-kannauj-news-knp663584589","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला के दो दावेदार, मामला कोतवाली पहुंचा, एक ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज का दावा किया, दूसरे ने मंदिर में शादी होने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला के दो दावेदार, मामला कोतवाली पहुंचा, एक ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज का दावा किया, दूसरे ने मंदिर में शादी होने की बात कही
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। एक महिला के दो दावेदारों का मामला कोतवाली पहुंचा है। एक युवक ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज होने का दावा किया तो दूसरे ने तीन माह पहले मंदिर में शादी होने की बात कही। दूसरे का कहना है कि उसने एवज में 40 हजार रुपये भी दिए थे। कोतवाली में रात तक दोनों पक्षों की पंचायत चलती रही।
कोतवाली तिर्वा के तिगरा निवासी राहुल द्विवेदी ने बताया कि उसने कस्बे के मोहल्ला निवासी युवती से करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। एक डेढ़ वर्षीय बेटा है। रक्षाबंधन को उसने पत्नी को मायके भेजा था। यहां से पत्नी की मां ने सुमित कुमार दीक्षित (निवासी ग्राम सरवर आलमपुर, थाना जहानगंज) के साथ मंदिर में विवाह कर उसके साथ भेज दिया। वह तीन महीने से बच्चे के साथ गायब पत्नी को ढूंढ रहा था। राहुल ने बताया कि शुक्रवार की शाम सुमित उसकी पत्नी को बाइक पर लेकर तेराजाकेट के निकट से जा रहा था। यहां उसने सुमित को अपनी पत्नी सहित पकड़ लिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। दोनों महिला पर अपना दावा ठोंकने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। राहुल ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने कोर्ट मैरिज की थी। सुमित का कहना है कि करीब तीन माह पहले उसने मंदिर में शादी की है। उसने 40000 रुपये उसकी मां को दिए थे।
महिला राहुल के साथ जाने की बात कह रही थी। सुमित अपने साथ ले जाने पर अड़ा था। इस दौरान राहुल पक्ष के कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने महिला की मां को बुलाने के लिए कहा। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच रात तक पंचायत चलती रही।