फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two brothers swindled Rs 6 lakh from them in the name of a job in the High Court.

Kannauj News: हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर दो भाइयों ने हड़पे छह लाख

Sat, 10 Jan 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two brothers swindled Rs 6 lakh from them in the name of a job in the High Court.
कानपुर। हाईकोर्ट में संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने कन्नौज के मानीमऊ निवासी दो सगे भाइयों पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्वालटोली निवासी सुमित गौतम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में सुल्तानपुर के हरहा निवासी अर्जुन कन्नौज के मानीमऊ निवासी उनके रिश्तेदार मोहित के साथ उनके घर आए। बाद में नजदीकी बढ़ गई। उन्होंने घर पर आकर पिता को बताया कि उनका भाई कृष्ण कुमार हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। वहां नौकरी लगवाने की बात कही। सुमित के कम पढ़ा लिखा होने पर उसकी संविदा पर चालक के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। बाद में नौकरी पक्की कराने का दावा किया। अर्जुन ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 11,900 रुपये लिए।
विज्ञापन

कृष्णकुमार से फोन पर बात करा दी। इसके बाद धीरे-धीरे कृष्णकुमार ने उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ले लिए। उन्हें एक परिचय पत्र, टाइप की लिस्ट में उनका तीसरे नंबर पर नाम, एक चेक दी। जब उन्होंने इस बारे में हाईकोर्ट में जानकारी की तो परिचय पत्र तथा लिस्ट फर्जी निकली। इस संबंध में ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ ने बताया कि तहरीर पर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed