{"_id":"580bad8a4f1c1b453d70440f","slug":"two-bike-riders-truck-thrashed-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, जाम
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर जा रहे युवकों को पाल चौराहा के पास एक तेजरफ्तार ट्रक ने रौद दिया। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला में भर्ती कराया गया है। वहां पर रात में घायल ने भी दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों आैर परिजनों ने जाम लगा दिया। चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। खबर दिए जाने तक जाम लगा था।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कनपटियापुर गांव निवासी रवि (28) गांव के ही कुलदीप (25) के साथ देर रात पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। पाल चौराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे रौंद दिया। जिसमें रवि की मौत हो गई। कुलदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे बाद चालक ट्रक समेत भाग गया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी आैर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग के लिए जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम आैर बवाल की सूचना पर पुलिस भी सतर्क हो गई। सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
भीड़ अनियंत्रित होती देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। तत्काल तालग्राम, गुरसहायगंज, तिर्वा, और अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अडिग थे। प्रशासनिक अफसर देर रात तक मामले पर नजरें गड़ाए हुए थे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर जाम लगाए थे।