{"_id":"62f9437f4fb71e41d34eba7d","slug":"two-accused-of-spreading-ruckus-arrested-kannauj-news-knp7129067106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक बवाल के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक बवाल के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तालग्राम। सांप्रदायिक बवाल फैलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मंदिर में अवशेष फेंकने व बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित मंदिर में एक माह पूर्व मवेशी के अवशेष मिलने के बाद आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि बवाल सुनियोजित ढंग से माहौल खराब कराने के लिए कराया गया है।
जिसका मास्टर माइंड रनवां निवासी चंचल त्रिपाठी और पूर्व प्रधान है। पुलिस चंचल त्रिपाठी समेत 22 लोगों को जेल भेज चुकी है। शनिवार रात पुलिस ने संदीप कुमार जाटव और अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने चंचल के कहने पर मवेशी के अवशेषों को मंदिर में डाला था। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच में जैसे-जैसे आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं उनकी गिरफ्तारी हो रही है।