{"_id":"5ffca0fc8ebc3e2e6f017002","slug":"tulaseepur-ko-haraakar-banavaaree-nagar-teem-banee-tahaseel-chaimpiyan-kannauj-news-knp605392614","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसीपुर को हराकर बनवारी नगर टीम बनी तहसील चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसीपुर को हराकर बनवारी नगर टीम बनी तहसील चैंपियन
विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देते जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के शैलेंद्र दुबे, विवेक सिंह व सुरजीत स?
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ(कन्नौज)। बनवारी नगर में चल रहे तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बनवारी नगर की टीम ने तुलसीपुर को 21-13 प्वाइंट से हराकर तहसील चैंपियन का खिताब हासिल किया। विजेता टीम के कप्तान को शील्ड दी गई।
विज्ञापन
तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला बनवारी नगर और विशुनगढ़ की टीम के बीच खेला गया। बनवारी नगर ने 21-19 से विशुनगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल तुलसीपुर और रूद्रपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें तुलसीपुर की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच बनवारी नगर और तुलसीपुर की टीम के बीच हुआ। बनवारी नगर टीम ने 21-13 से तुलसीपुर को हरा दिया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे उर्फ लालू, जिला सचिव विवेक सिंह व जिला कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर चयनकर्ता भूतपूर्व सैनिक प्रमोद सिंह, वीरेश गुप्ता व अरविंद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।