फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ttia and eliminating alcohol made ??in Pchor

ठठिया और पचोर में शराब नष्ट कराई

Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ttia and eliminating alcohol made ??in Pchor

आबकारी टीम ने चौथे चरण के मतदान में अवैध शराब का

विज्ञापन
वितरण रोकने को पचोर व ठठिया में छापामार अभियान चलाया है। इस दौरान 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर मिले लहन को नष्ट किया गया।

आबकारी अधिकारी दिनेश कटियार की अगुवाई में निरीक्षक महेंद्र कौशल व पीके सोनकर ने सबसे पहले ठठिया कस्बे की गिहार बस्ती व पचोर गांव में छापा मारा। इस दौरान आबकारी टीम को आया देख भगदड़ मच गई। युवक अपने घरों को छोड़कर मौके से गायब हो गए।

अभियान के दौरान घरों के बाहर पुलिस ने कच्ची शराब के अलावा 1,230 किलो लहन बरामद किया। इसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर प्लास्टिक व टीन के डिब्बे फोड़ डाले। बाद में रास्ते में मिले लोगों को आबकारी टीम ने खुली व कच्ची शराब न पीने की नसीहत दी। बताया कि खुली हुई शराब जहरीली हो सकती है, इसलिए वह सरकारी ठेकों से पैक बंद शराब खरीदकर ही सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed