{"_id":"5807a8ba4f1c1b642e70470d","slug":"truck-thrashed-nephew-uncle-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने भतीजे को रौंदा, चाचा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने भतीजे को रौंदा, चाचा गंभीर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तेराजाकेट। करवाचौथ पर घर बाइक से घर जा रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। भतीजे के सिर से ट्रक का पहिया निकल जाने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ के चिरंजीपुर्वा निवासी जगदीश दिवाकर और भतीजा साहिब लाल (28) गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। करवाचौथ पर दोनों गाजियाबाद से बाइक से बुधवार को घर लौट रहे थे। केवलराम पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। बाइक के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने के कारण साहिब लाल भी ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चाचा जगदीश उछलकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
जगदीश ने बताया कि भतीजा साहिब लाल मोटर साइकिल चला रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर दो हेलमेट पड़े मिले हैं। दोनों लोग हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
पत्नी के लिए लाया था करधनी
जगदीश ने बताया कि वह दोनों करवाचौथ पर घर जा रहे थे। भतीजा साहिबलाल अपनी पत्नी के लिए करधनी लेकर आया था। वह करवाचौथ पर उसे गिफ्ट देने वाला था। करधनी बैग में रखी है। इतना बताते ही जगदीश भी बेहोश हो गया। तभी सराय प्रयाग की पुलिस ने जगदीश का बैग कब्जे में लिया और जगदीश को अस्पताल में भर्ती कराया है।