{"_id":"6700426adeef1eae8c08e7c3","slug":"truck-crushes-student-on-highway-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119433-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईवे पर ट्रक ने छात्र को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईवे पर ट्रक ने छात्र को रौंदा
विज्ञापन
छिबरामऊ/तालग्राम। दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकले छात्र को छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने रौंद दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। भतीजे की मौत की खबर सुनते ही चाचा, जो गुजरात के खेड़ा जिले तैनात डीएम है गांव पहुंच गए।
तालग्राम के हिम्मत नगला बमरौली निवासी अमित प्रकाश यादव गुजरात के जिला खेड़ा के डीएम हैं। उनके चचेरे भाई अवनीश प्रकाश यादव का इकलौता बेटा वैभव प्रकाश (17) हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वैभव छिबरामऊ के कृष्ण नगर के गनी मार्केट में किराये पर मकान में दो छोटी बहनों के साथ रहता था। परिवार के शिक्षक विकास व सुमित ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे मोहल्ला ऊंचा बितरिया निवासी छात्र सागर और अमन गुप्ता के साथ टहलने निकला था। सराय सुंदर व फूटी मस्जिद के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक ने उसे टक्कर मार कर कुचल दिया, जिसमें वैभव की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दोस्तों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गुरुवार को अवकाश पर घर आए डीएम अमित प्रकाश व छिबरामऊ के एसडीएम उमाकांत तिवारी भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
वैभव प्रकाश दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। मौत के बाद परिवार का चिराग बुझ गया। हादसे के बाद से मां सुमनलता का हाल बेहाल है। वहीं, बहन गुंजन और रिमझिम की सिसकियां नहीं रुक रही हैं। पिता और परिजन दो बेटियों के सिर पर हाथ रख सांत्वना दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वैभव पढ़ाई में बहुत अच्छा था। होनहार बेटे की मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं, घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है।