फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck collided with two bikes, child died, five injured

Kannauj News: ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, बालक की मौत, पांच घायल

Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with two bikes, child died, five injured
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ताहपुर-छिबरामऊ अंडर पास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की शाम पांच बजे का है। बताया जा रहा है कि थाना सौरिख के गांव मझूपुर निवासी रामसिंह (50) थाना तालग्राम शकरहनी गांव निवासी बेटी आरती की ससुराल में पुत्री के अन्नप्रासन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। साथ में पुत्र मुरारीलाल के दो बच्चे सनी (8) और ललित (5) भी बाइक पर पीछे बैठे थे। दूसरी बाइक पर छोटा भाई राजनरायण (40) पत्नी रूबी (38) और पुत्र दीपांशु (2) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तालग्राम-छिबरामऊ अंडर पास पर सरिया लेकर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक माधव प्रसाद पांडेय ने घायलों को एबुलेंस से सीएचसी भेजा। भागने का प्रयास कर रहे चालक को हिरासत में लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। घायलों में आठ वर्षीय सनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मानसिंह को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। घायल बाबा ने बताया कि सनी का पिता मुरारीलाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मां रिंकी का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही चालक और टेलर ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed