फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck and tractor face to face, five farmers injured

ट्रक व ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत, पांच किसान घायल

Sun, 06 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck and tractor face to face, five farmers injured
छिबरामऊ। आलू खरीदकर गांव वापस जा रहे ट्रैक्टर को तालग्राम रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर में सवार पांच किसान गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार की देर सायं लगभग आठ बजे थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम बगुलियाई निवासी रामरहीस पुत्र ईश्वर दयाल, मान सिंह व मौजीलाल पुत्रगण रामादीन, ग्राम महाचंदापुर निवासी लाल सिंह पुत्र राधेश्याम, राजेंद्र सिंह पुत्र श्रीकृष्ण थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र से बुआई के लिए आलू खरीदकर गांव वापस जा रहे थे। वह कमालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली समेत उतरकर खेतों में जा गिरा और आलू के बोरों के नीचे सभी कास्तकार दब गए। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी को बाहर निकाला। इस बीच मौका पाकर ट्रैक्टर व ट्रक के चालक मौके से भाग गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा व बहबलपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलो को ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed