फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Troubled by mental stress, a young man committed suicide by hanging himself.

Kannauj News: मानसिक तनाव से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 27 May 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Troubled by mental stress, a young man committed suicide by hanging himself.
हसेरन। बीमारी और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने गांव के बाहर बुधवार को पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सरगौली ग्राम पंचायत के झाऊपुरवा गांव निवासी राजेश (50) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार उनका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के चलते उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। आर्थिक तंगी और लगातार बीमारी से वह काफी परेशान थे। परिजनों ने बताया कि राजेश बुधवार सुबह खेतों की ओर गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के बाहर उनका शव फंदे से लटका देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। राजेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed