फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trolley overturned by truck collision, 15 injured

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली, 15 घायल

Thu, 07 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned by truck collision, 15 injured
मेडिकल कालेज में इलाज करते चिकित्सक व जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। अन्नपूर्णा मंदिर से मुंडन कराकर जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्र्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ढालेपुर गांव निवासी श्यामू की एक वर्षीय पुत्री पलक, रामतीर्थ का तीन वर्षीय पुत्र प्रांशू का बुधवार को कस्बा के अन्नपूर्णा मंदिर में मुंडन था। इससे परिवार और रिश्तेदार के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से आए थे। मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे। मंदिर मार्ग से होते हुए जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली तिर्वा-कन्नौज रोड पर पहुंची, तभी तिर्वा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे ट्राली रोड पर पलट गई। हादसे में कुछ लोग ट्राली के नीचे दब गए।
विज्ञापन

हरदोई के कैथाई गांव निवासी विनीता पत्नी निर्दोष, सावित्री पत्नी बलवीर, संजय पुत्र धर्मेंद्र, उमा पत्नी संजय, राधा पत्नी नरवीर, वर्षा पत्नी मोहित, उर्मिला पत्नी राजेश, नन्ही पत्नी पंचम, आरती पत्नी प्रदीप, माधुरी पत्नी मनोज, ईशु पुत्र मनोज समेत 15 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे की चपेट में आया ट्रैक्टर श्यामू के रिश्तेदार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं, ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग निकला। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed