फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tricolor hoisted in spring festival... cute

Kannauj News: वसंत उत्सव में फहराया तिरंगा... प्यारा

Fri, 27 Jan 2023 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted in spring festival... cute
फोटो:04- शपथ लेतीं सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई व अन्य पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जनपद में गुरुवार को वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों-कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। तिरंगा फहराने के बाद प्रभात फेरी भी निकाली गईं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। उधर, वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया।
विज्ञापन

जिला कचहरी में जिला जज अजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर अच्छे कर्मचारियों को पुरस्कृत किए। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परेड सलामी के बाद छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम देखकर लोग मंत्र-मुग्ध हो गए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परेड कमांडेंट डॉ. प्रियंका बाजपेई को मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया। परेड में 112 डायल पुलिस, पुलिस प्रशासन का ब्रज दस्ता, मोबाइल फोरेंसिक लैब और फायर एक्सटेंशन आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ आरएन सिंह ने तिरंगा फहराया। पीएसएम पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ने मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जेपी स्कूल में डायरेक्टर अवधेश मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्र अयांश, आदित्य, श्रद्धा, अथर्व एवं शाम्भवी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान ने तिरंगा लहराया। मोहल्ला शिवाजीनगर के रानी देवी बालिका इंटर कॉलेज में समाज कल्याण राज्य मंत्री और ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो:18- गैस एजेंसी पर तिरंगा लहराते डॉ. पीके कटियार। संवाद
बच्चों ने देशभक्ति का पढ़ाया पाठ
गुरसहायगंज। नगर पालिका परिषद में अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूलों की माला चढ़ाई। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व प्रधान चंद्रकांत यादव ने ग्राम मिश्रा पुर के पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया। समाज बीड़ी कंपनी के प्रबंधक अनीस अहमद, अमन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. गयासुद्दीन सिद्दीकी, ग्राम बनियानी स्थित एसएमआई कार्यालय में दिनेश दिवाकर, जेपी एजुकेशन अकादमी इंदिरा नगर में प्रबंधक इंद्र कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ हॉस्पिटल में डॉ.सूर्यकांत कुशवाहा, करमुल्लापुर पंचायत भवन में प्रधान अजय पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। बाबा हॉस्पिटल रामगंज में ध्यानेंद्र सिंह, ग्राम खांडेदेवर में प्रधान इमरान, रामगंज स्थित गोमती इंटर कॉलेज में प्रबंधक विजय मिश्रा, रामगंज स्थित एबी महाविद्यालय में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने झंडा फहराया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजीव दुबे ने तिर्वा रोड स्थित नगर कार्यालय, तिराहा स्थित पीके गैस सर्विस पर डॉ. पीके कटियार, सराय प्रयाग में डॉ. अभिषेक कटियार, रामगंज स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा विद्यालयों में सांस्कृतिक और देशभक्त के कार्यक्रम भी किए गए।
-----
फोटो 20- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन पूजन करते छात्र व शिक्षक। संवाद
फोटो 21- मालती देवी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। संवाद
मनाया गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
तिर्वा। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने झंडा रोहण किया। इसके बाद विद्यालय में हवन पूजन किया गया। महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मदन मोहन चतुर्वेदी ने ध्वजा रोहण किया। मालती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह ने झंडा रोहण किया। आरएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल यादव ने ध्वजा रोहण किया। एसपी महिला महाविद्यालय में प्रबंधक रामदास व प्रधानाचार्य अनुज यादव ने झंडा रोहण किया। दीनानाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक रचना अस्थाना ने झंडा रोहण किया।
-----
जिला जेल, ब्लॉक में भी फहराया गया तिरंगा
जलालाबाद। जिला जेल अनौगी में बंदियों ने सांस्कृतिक व देश भक्ति के अलावा मनोरंजन के कार्यक्रम पेश किए। उससे पहले जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। निजी हॉस्पिटल के सहयोग से बीएम सेवा समिति ने 50 बंदियों को टीशर्ट, लोअर व बिस्कुट आदि बांटे। जेलर विजय शुक्ला ने अपनी बात रखी। विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा दोहरे, बीडी तिवारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सूर्य कुमार, मां शीतला देवी इंटर कॉलेज डिगसरा में प्रधानाचार्य अनुज कुमार, पंडित वृंदावन मेमोरियल स्कूल पांडेयपुरवा में प्रधानाचार्य पंकज पांडेय, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रताप नारायण मिश्रा ने ध्वज फहराया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ध्वज फहराने के बाद बच्चों के कार्यक्रम हुए।

-----
फोटो-22- ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
फोटो-23- कार्यक्रम में मौजूद जागृति पब्लिक स्कूल में बच्चे। संवाद
फिजा में गूंजा, जन गण मन अधिनायक जय...
तालग्राम। इलाके में गणतंत्र दिवस पर जन गण मन अधिनायक जय... की गूज रहीं। ग्रीन वैली ग्लोबल अकादमी भवानीसराय में प्रबंधक सर्वेश कुमार गुप्ता ने झंडा फहराया। गणित कौशल प्रतियोगिता के मेधावी छात्रा वैष्णवी को साइकिल, अभिषेक को खेल किट, हरिओम को बैग देकर सम्मानित किया गया। सेंट बीएनसी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रदीप मिश्रा, महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श विद्यालय में प्रबंधक विश्वनाथ सिंह, पशु चिकित्सालय में डॉ. विकराल सिंह ने झंडा फहराया। थाने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, आर्यावर्त बैंक अमोलर में शाखा प्रबंधक रिशू कटियार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौरव पटेल, अमोलर में वीरपाल में तिरंगा फहराया। तिलकसराय में नवीन मिश्रा, आसमपुर पट्टी में एआरपी सुदीप पटेल, सलेमपुर में प्रधान मथुरेश चंद्र कनौजिया, सिघनापुर प्रधान डॉ. अमर सिंह, अरशद अली, कुशलपुर्वा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक उरूज आलम, चांदापुर विद्यालय में संदीप कुमार, खबरामऊ में अनिल सिंह ने फहराया। राधेश्याम इंटर कॉलेज उमरपुर में प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, राजकुमारी मेवाराम इंटर कॉलेज डम्मरपुर्वा में प्रबंधक अशोक कुमार और जागृति पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने झंडा फहराया। उधर, मदरसों में भी राष्ट्रीय गान और झंडा फहराया गया। मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम निस्वां मे प्रबंधक हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, मदरसा वीर अब्दुल हमीद इदरीसिया एजुकेशन सेंटर में संस्थापक हाजी इश्तियाक अली इदरीसी और मदरसा आरबिया फैजुल उलूम में समाजसेवी मोहसिन खान ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed