{"_id":"8b823e268afdd9af3e639dd8fdc2fa08","slug":"travel-story-began-with-pitcher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम महमूदपुर खास में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद श्रीराम कथा और रात में रामलीला का आयोजन शुरू हो गया।
विज्ञापन
ग्राम महमूदपुर खास में रामदास त्यागी के सानिध्य में ओम शिव शिवा त्रिदेव सती यज्ञ भागवत कथा एवं रात की रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। त्यागी की अगुवाई में महिलाओं, बच्चों और भक्तों ने मंदिर से पूजा कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। पूरे गांव और देव स्थलों का भ्रमण कर कलश यात्रा दोपहर बाद कथा स्थल पर पहुंची।
आचार्य अवधेश पांडेय ने कथा का शुभारंभ करते हुए संगीतमयी भगवान शिव की कथा प्रसंग पेश की। आयोजकों ने बताया कि चार माह तक प्रतिदिन दिन में श्रीराम कथा और रात में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। पांच मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दलगंजन सिंह यादव, रामरूप यादव, लालमुनी बाबा, श्रीराम बाबा, डंडी स्वामी आदि मौजूद थे।