फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Transformer of Makrandnagar sub-station blew, supply stalled

मकरंदनगर उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, आपूर्ति ठप

Tue, 20 Aug 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transformer of Makrandnagar sub-station blew, supply stalled
कन्नौज। मकरंदनगर उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर सुबह के समय फुंक गया। इससे शहर समेत कई फीडर व 22 कोल्ड स्टोरेज प्रभावित हो गए। अकबरपुर सराय घाघ उपकेंद्र से जोड़ कर शहर की बिजली व्यवस्था बहाल की गई। अन्य फीडरों व कोल्ड स्टोरेज को बिजली देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

एक माह से मकरंदनगर उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गर्म हो रहा था। तकनीकी खराबी को जांचने का प्रयास किया गया लेकिन सुधार नहीं हो सका। मंगलवार की सुबह 7:20 बजे के करीब ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे शहर के कई मोहल्लों के अलावा कलक्ट्रेट, नगरकोट, 22 कोल्ट स्टोरेज, जसोदा फीडर से जुडे़ कई गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर फुंका है। ट्रांसफार्मर फुं कने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से काट-काट कर आपूर्ति बहाल रखी गई। बाद में अकबरपुर सरायघाघ उपकेंद्र से शहर व कलक्ट्रेट की बिजली बहाल की गई। जसोदा व नगर कोट की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश ने बताया कि कार्य तेज कर दिया गया है। शहर के निकट के अन्य उपकेंद्रों से जोड़ कर बाकी के फीडरों में बिजली शाम तक पहुंचा दी जाएगी। जसोदा फीडर के उपभोक्ताओं को गुगुरापुर व जसोदा पंप कैनाल से जोड़ कर आपूर्ति दी जाएगी। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी पर अधीक्षण अभियंता भंडार वीके सिंह ने गारंटी में चल रहे फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर मैसर्स मारसंस इलेक्ट्रीकल्स इंडस्ट्रीज आगरा से 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर को रवाना कर दिया है। गुरुवार को नए ट्रांसफार्मर को लगा दिया जाएगा। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से दिक्कतें हुई हैं। सुधार किया जा रहा है। जल्द ही किसी न किसी उपकेंद्र से जोड़ कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed