फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trains will remain canceled between Kanpur Anwarganj and Barrajpur

Kannauj News: कानपुर अनवरगंज और बर्राजपुर के बीच निरस्त रहेंगी ट्रेनें

Tue, 21 Jan 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Trains will remain canceled between Kanpur Anwarganj and Barrajpur
कन्नौज। कानपुर में चौबेपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन दिन के लिए बर्राजपुर और कानपुर अनवरगंज के बीच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों को रिशेड्यूल करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 22 से 24 जनवरी के बीच 55348 फर्रुखाबाद कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, 15037 कानपुर अनवरगंज कासगंज एक्सप्रेस, 15040 कासगंज कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस, 15039 कानपुर अनवरगंज कासगंज एक्सप्रेस, बर्राजपुर और अनवरगंज स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह 24 जनवरी को 15038 कासगंज कानुपर अनवरगंज एक्सप्रेस को बर्राजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 55347 कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस को बर्राजपुर में शार्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन

22 से 24 जनवरी के बीच 54156 फर्रुखाबाद अनवरगंज एक्सप्रेस को 135 मिनट रिशेड्यूल करके चलाया जाएगा। तो 14117 प्रयागराज भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस को 24 जनवरी को 150 मिनट रिशेड्यूल कर प्रयागराज से चलाया जाएगा। 12319 कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस को 22 जनवरी को रावतपुर स्टेशन पर 15 मिनट कंट्रोल कर चलाया जाएगा। तो 19670 पाटिलपुत्र उदयपुर जंक्शन एक्सप्रेस को भी 23 जनवरी को रावतपुर में 35 मिनट कंट्रोल कर चलाया जाएगा। इसी तरह 24 जनवरी को 55346 कासगंज लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को बर्राजपुर स्टेशन पर 40 मिनट कंट्रोल कर चलाया जाएगा। रेलवे के महाप्रबंधक पीके अस्थाना ने अधिसूचना जारी कर सभी स्टेशन मास्टरों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed