{"_id":"654935fb94795da5740c8ca4","slug":"train-journey-will-be-difficult-on-diwali-waiting-time-in-many-trains-crosses-200-kannauj-news-c-12-1-knp1074-466729-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिवाली पर मुश्किल भरा होगा ट्रेन का सफर, कई ट्रेनों में वेटिंग 200 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिवाली पर मुश्किल भरा होगा ट्रेन का सफर, कई ट्रेनों में वेटिंग 200 पार
Tue, 07 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। दिवाली पर ट्रेन का सफर मुश्किल भरा होगा। कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं और वेटिंग 200 के पार है। ऐसे में कंफर्म टिकट वालों को भी डर सता रहा है कि भीड़ के बीच सफर न करना पड़े। सबसे अधिक वेटिंग दिल्ली, गोंडा और मथुरा रूट की ट्रेनों में है। इसके अलावा अन्य रूटों की कई ट्रेनाें में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
इस बार दिवाली 12 नवंबर को है। अब केवल पांच दिन का समय है। बाहर काम कर रहे लोग अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर आने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। गोंडा रूट की स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची भी 200 के ऊपर तक पहुंच गई है। कन्नौज से गोंडा के लिए आठ नवंबर को 228, नौ नवंबर को 155 और 11 नवंबर को 161 वेटिंग रेलवे की साइड पर दिख रही हैं। बनारस के लिए नौ नवंबर को 92 वेटिंग दिख रही है। दिल्ली के लिए कालिंद्री एक्सप्रेस में आठ नवंबर को 82, नौ नवंबर को 23 और दस नवंबर को 45 सीटों की वेटिंग है। मथुरा के लिए आठ नवंबर को 47, नौ नवंबर को 51 और 11 नवंबर को 65 वेटिंग है। इसके अलावा कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वेटिंग सूची के देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि कंफर्म टिकट होने के बाद भी कई ट्रेनों में सफर करना सुविधाजनक होगा। दरअसल, त्योहारों पर ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वालों की भीड़ भी रहेगी। मुसाफिरों का मनाना है कि यात्रा से 120 दिन पहले तक टिकट आरक्षित हो जाती है। इसलिए एडवांस बुकिंग तेज हो रही है।