फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders will benefit from a 10 lakh insurance scheme.

Kannauj News: व्यापारियों को 10 लाख के बीमा योजना का लाभ

Wed, 14 Jan 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traders will benefit from a 10 lakh insurance scheme.
छिबरामऊ। वाणिज्य कर अधिकारी ने पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार केा व्यापारियों के साथ बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े विभिन्न लाभों से अवगत कराना था। बैठक में यह विशेष रूप से बताया गया कि पंजीकृत व्यापारियों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस योजना का एक प्रमुख आकर्षण यह है कि व्यापारियों को इसके लिए कोई प्रीमियम अदा नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जीएसटी के एसटीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बैठक में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के माध्यम से पंजीकृत व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी से संबंधित किसी भी कार्य के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि प्रक्रियाएं ऑनलाइन और सुगम बना दी गई हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और व्यापारी स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। शून्य से पांच करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के लिए तिमाही रिटर्न दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, शून्य खरीद बिक्री से संबंधित रिटर्न को एसएमएस के माध्यम से दाखिल करने की भी व्यवस्था है, जिससे व्यापारियों का समय बचता है।
विज्ञापन

जीएसटी पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
जीएसटी पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड अथवा डिजिटल सिग्नेचर, और पहचान प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण प्रपत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों के साथ व्यापारी आसानी से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अजय भान, पिंटू गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, रामू गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, नीरज गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed