फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders ran away after closing the shops after seeing the GST team

जीएसटी टीम को देखकर दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

Sat, 17 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders ran away after closing the shops after seeing the GST team
फोटो 17सीएचबीपी55: व्यापारियों से वार्ता करते जीएसटी अधिकारी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर। कस्बे की बाजार में जीएसटी टीम के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। दुकानों को बंदकर व्यापारी भाग निकले। इसके बाद टीम ने व्यापारियों और दुकानदारों को पर्चे बांटकर जीएसटी नंबर लेने की अपील की।
विज्ञापन

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार पांडे, राज्य कर अधिकारी विजेंद्र सिंह कन्नौज शनिवार को सिकंदरपुर नगर में पहुंचे। सभी व्यापारी जीएसटी के छापे के डर से दुकानें बंद करके भाग गए। सिकंदरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित ने व्यापारियों की बैठक की। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने अधिकारियों से पूछा कि जीएसटी नंबर लेने के लिए क्या प्रपत्र चाहिए। अधिकारियों ने इसकी विस्तार से जानकारी दीं। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों के साथ दोबारा बैठक करेंगे और सरकार की तरफ से राज्य कर विभाग की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देंगे। इस दौरान ददुआ शुक्ला, राजू ठाकुर, जय दुबे व संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed