फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Trade Board will start movement against corrupt departments

Kannauj News: भ्रष्ट विभागों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा व्यापार मंडल

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trade Board will start movement against corrupt departments
छिबरामऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पूर्व चेयरमैन के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की बैठक हुई। प्रांतीय मंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़ने करने वाले भ्रष्ट विभागों के खिलाफ शीघ्र ही मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद में व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। जीएसटी विभाग के अधिकारी अनावश्यक नोटिस भेजने के बाद व्यापारियों को कार्यालय बुलाकर उनका शोषण करते हैं। कुछ ऐसा ही आलम बिजली विभाग का भी है, मनमानी मीटर रीडिंग भेजकर बिल संशोधन के नाम पर शोषण चल रहा है। बैठक में पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, नेमी चंद्र राठौर, दिलीप गुप्ता, सुरेश वर्मा पेंटर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





नौ जनवरी को व्यापारी नेता जुटेंगे

प्रांतीय मंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। इसके लिए नौ जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 14 जिला के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मेलन मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकांता पैलेस में होग। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, वरिष्ठ महामंत्री शोभित टंडन, महामंत्री सतीश सराफ व अनुपम अग्रवाल समेत प्रदेश स्तरीय कई व्यापारी नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष निराकरण के लिए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed