फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traces of injuries not found in post mortem

पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोटों के निशान

Sun, 03 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traces of injuries not found in post mortem
गुरसहायगंज। शराब के लिए रुपए न देने पर बेटे की पिटाई से पिता की मौत के मामले में चाैंकाने वाली बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान नहीं पाए गए है। इससे पुलिस ने अब नए सिरे से जांच शुरू की है। जबकि आरोपी बेटे की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को गुरसहायगंज कोतवाली के बारामऊ गांव निवासी 65 वर्षीय जदुवीर सिंह उर्फ भीकम सिंह की मौत हो गई थी। आरोप था कि शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे बाबू सिंह 25 अप्रैल को पिता को पीटकर घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। बाबू सिंह की बेटी साधना ने अपने पिता के खिलाफ बाबा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान नहीं पाए गए। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। नौरंगपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल फरार चल रहे बाबू सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed