{"_id":"e0b3334750f006d4d446e8b50d757c14","slug":"town-light-up-with-solar-lights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइटों से जगमगाएगा कस्बा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइटों से जगमगाएगा कस्बा
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बीडीसी के क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसमें बीडीसी ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्य कराने के लिए मांग की। नए प्रस्तावों पर भी प्रभारी बीडीओ व ब्लाक प्रमुख ने जल्द काम कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में किसी भी विभाग से कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। प्रभारी बीडीओ एके सिंह ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों का बैठक में न आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पूरे ब्लाक क्षेत्र में जिन ग्राम पंचायत में शौचालय नहीं हैं, उन्हें शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।
खुदलापुर में 56 व जलालाबाद में 24 शौचालय दिए जा चुके हैं। जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र में कुल 850 इंदिरा आवास आवंटित किए गए हैं। इन आवासों में 60 फीसदी अनुसूचित जाति, 20 फीसदी अल्पसंख्यक व 20 फीसदी अन्य को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मनरेगा में महिलाओं को काम करने में उनके पति सहयोग करें। ग्रामविकास अधिकारी सामान की गुणवत्ता चेक करने के बाद ही भुगतान करें। कोई भी सचिव नियमों का उल्लंघन न करे। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के कर्मचारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
ब्लाक प्रमुख शेखर यादव ने कहा कि हर बीडीसी के क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। ग्राम पंचायतों में सबमर्सिबल पंप लगाने, ओवरहेड टैंक बनाने के प्रस्तावों पर काम कराया जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव ने कहा कि पुराने प्रस्तावों में जो काम नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द शुरू कराएंगे।
रैगांवा के मजरा महुलिया के बीडीसी ने शौचालय बनवाने की मांग की। रुदौली के बीडीसी रामवीर कठेरिया ने कहा कि उनके गांव की गलियां खराब हैं। कई बार प्रस्ताव दिया लेकिन ठीक नहीं कराई गईं। उन्होंने ग्राम पंचायत में शौचालय न बनवाए जाने की शिकायत भी की।
प्रधान सतवारी सुशील कुमार, वैसावारी के प्रधान विनय कुमार ने अपनी ग्राम पंचायत में इंटरलाकिंग से काम कराने की मांग की। इस मौके पर बीडीसी विजयबाबू, योगेंद्र सिंह, हंशराम, अमित मिश्र, संजय यादव, राकेश सिंह, मेघनाथ जाटव, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान रामविलास आदि मौजूद रहे।