फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tourist bus collides with parked truck, operator killed, 17 passengers injured

Kannauj News: खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, परिचालक की मौत, 17 सवारियां घायल

Tue, 05 Dec 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tourist bus collides with parked truck, operator killed, 17 passengers injured
तालग्राम (कन्नौज)। बहराइच से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रनवां के निकट बस चालक को झपकी आ जाने के कारण खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई। 17 अन्य सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सवारियों ने बताया कि बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। ट्रक मालिक व चालक मौके से भाग निकले हैं। पुलिस ने हादसे के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि रनवां गांव के निकट एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह गजराज ट्रैवेल्स की एक बस खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस में सवार परिचालक राजस्थान के जिले झुनझुन के गांव कुडौता खुर्द निवासी धर्मवीर उर्फ धर्मेंद्र (45) पुत्र शीशराम की मौत हो गई। बस में सवार 40 में 17 सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के जिला रामेछाप वालथूवा जोड़ निवासी जानक, झापा मुक्ति चौपा निवासी ऐश्वर्या देवी न्यापानी ने बताया कि रविवार को बहराइच में नेपाल बार्डर के पास से बस में 40 लोग सवार हुए थे बस जयपुर जा रही थी। इटावा के आसपास चालक को झपकी आने लगी। उन्होंने कई बार टोका भी था, लेकिन वह बस चलाता रहा। सुबह सात बजे रनवां के पास बस खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में सवार घायलों को पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को पहले सीएचसी भेजा। वहां से 14 सवारियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस का चालक भाग गया। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि बस की सवारियों को दूसरे वाहनों से छह घंटे बाद भेजा गया है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती
देवरिया थाना रुद्रपुर पारासारा निवासी सोनू (25) पुत्र नागेंद्र, उनकी पत्नी ज्योति (23), राजस्थान भीलवाड़ा चीपा निवासी पुष्पादेवी (50) पत्नी ओमप्रकाश, कुशीनगर थाना रामकोला गोवरई चंद्रपुर निवासी संदीप कुशवाह (25) पुत्र हरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी अलका उर्फ वंदना (24), कानपुर के किदवई नगर जी-ब्लाॅक 128/124 निवासी निशा महेश्वरी (30) पत्नी अरुण कुमार, बिहार के जिला सिवान के थाना गौसिया गांव शादीपुर निवासी विपिन (45) पुत्र विश्वनाथ समेत सात घायल भर्ती हैं।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती

नेपाल के जिला रामेछाप वालथूवा जोड़ निवासी जानकी (45) पत्नी खन्नत बहादुर, झापा मुक्ति चौपा निवासी ऐश्वर्या देवी न्यापानी (21) पत्नी ईश्वरीय, झापा भाद्रपुर टीका पाठक (41) पत्नी गोविंद पाठक, राजस्थान के सीकर माधौयापुर निवासी निर्मला देवी(33) पत्नी अमर चंद, झुनझुनु मनधाव सीकर निवासी प्रदीप (40) पुत्र प्यारेलाल, ग्वालटा निवासी नारायण (21) पुत्र अमित, सीकर सानलेदा निवासी शिव प्यारी (45) पत्नी रामविलास को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। जबकि बिहार के जिला गोपालगंज गांव उचका के वसीम अहमद (40) पुत्र आबिद, अहमदाबाद थाना मक्का पूरा बुधराज निवासी अभय पटेल (25) पुत्र हरीश भाई, गाजीपुर सादिबा गौरा निवासी मोहित (26) पुत्र लौटू मौके पर ही इलाज किया गया।

----

खराब ट्रक बना हादसे की वजह
मवेशी व्यापारी मोहित व अखिलेश ने बताया कि वह ट्रक से मवेशी लेकर गाजीपुर से आगरा जा रहे थे। ट्रक गाजीपुर के थाना सादिया गौरा निवासी जितेंद्र चला रहा था। तालग्राम के रनवां के पास ट्रक में खराबी आने पर उसने पीली पट्टी पर पार्क कर दिया और ट्रक का पहिया चेक करने लगा। उसी दौरान हादसा हो गया।




---------




-----------






-----------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed