फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tourism in the perfume city will take wings

Kannauj News: इत्रनगरी के पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tourism in the perfume city will take wings
कन्नौज। भारतीय राष्ट्रीय कला न्यास एवं सांस्कृतिक विरासत संगठन नई दिल्ली की छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार को जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। टीम ने सांस्कृतिक, स्थापत्य एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन संभावनाओं को लेकर विस्तृत अध्ययन किया और डीएम से चर्चा की।
विज्ञापन

सदर विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की पहल पर इत्र और इतिहास की नगरी आई भारत सरकार की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रभाग हरीश बेंजवाल, परियोजना प्रबंधक, स्थापत्य विरासत प्रभाग मिताली विज ने किया। टीम ने भ्रमण के दौरान आल्हा-ऊदल किला, मखदूम जहानिया (बावन खंभा), राजा जयचंद किला, सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी), संग्रहालय एवं रोमा स्मारक, अन्नपूर्णा मंदिर तिर्वा, लाख बहोसी पक्षी विहार, महादेवी घाट, आनंद भवन पैलेस तिर्वा सहित अनेक स्थलों का दौरा किया। मंत्री ने बताया कि टीम ने सांस्कृतिक, स्थापत्य एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन संभावनाओं को लेकर विस्तृत अध्ययन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विचित्र वीणा वादक व आल्हा विद्या के जानकार एवं स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर ऐतिहासिक महत्ता, पारंपरिक शिल्पकला एवं इत्र उद्योग की प्राचीनता पर गहन चर्चा की। निरीक्षण के बाद टीम ने कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के साथ अनुभव साझा किए। विरासत संरक्षण व पर्यटन विकास पर उपयोगी सुझाव दिए। टीम ने बताया कि कन्नौज की ऐतिहासिक धरोहरें देश की संस्कृति और गौरव का प्रतीक हैं। रिपोर्ट के आधार पर इन स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास की दिशा में ठोस योजनाएं तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed