फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Today Gauri's son Ganesh will sit, the gathering of faith will begin.

Kannauj News: आज विराजेंगे गौरी पुत्र गणेश, शुरू होगा आस्था का समागम

Tue, 19 Sep 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Today Gauri's son Ganesh will sit, the gathering of faith will begin.
कन्नौज। भादो माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (चौथ) तिथि पर मंगलवार को प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से शुरू हो जाएगी। शहर में घरों समेत 34 स्थानों पर गौरी पुत्र भगवान गणेश की प्रतिमाएं मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित होंगी। इसके चलते सोमवार देर रात तक पांडालों में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन



मंगलवार से घरों और पांडालों में मेहमान बनकर अगले दस दिनों तक भगवान गणेश विराजमान होंगे। इसके साथ ही गणेश महोत्सव भी प्रारंभ हो जाएगा। इत्रनगरी में गणेश चतुर्थी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थीं। सोमवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर में जगह-जगह सज रहे भव्य पांडालों में तैयारी पूरी कर ली गई। सोमवार सुबह होते ही शुभ मुहूर्त के साथ गौरी पुत्र श्रीगणेश की स्थापना की जाएगी। गणेश महोत्सव को लेकर चौराहों से लेकर गलियों तक में पंडाल सजकर तैयार हो चुके हैं। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर दस दिनों तक आराधना की जाएगी। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बाजारों में गणेश प्रतिमा के साथ खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन







मानीमऊ आनंदेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कौशल किशोर जी बताया कि भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। शास्त्र सम्मति है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को अग्र पूज्य देव भगवान गणेश का मध्याह्न काल में जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन





आचार्य शिवांग अग्निहोत्री बताते हैं कि चतुर्थी तिथि मंगलवार 19 सितंबर को दो बजे तक है। उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन पूजा और स्थापना कर सकते हैं। स्था




आचार्य विवेक तिवारी के मुताबिक गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक 10 दिवसीय गणेश पूजन का विधान है। गणेश बुद्धि के देवता हैं तथा रिद्धि-सिद्धि उनकी पत्नियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed