फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tirwa reels from 12-hour power outage; medical college also plunged into darkness.

Kannauj News: 12 घंटे की बिजली कटौती से तिर्वा बेहाल, मेडिकल कॉलेज भी रहा अंधेरे में

Fri, 12 Jun 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tirwa reels from 12-hour power outage; medical college also plunged into darkness.
तिर्वा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार देर रात फगुआ भट्टा के पास एक्सप्रेस-वे किनारे 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण तिर्वा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब रहे कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी लगभग आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

यह क्षेत्र प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत की विधानसभा में आता है। इसके बावजूद घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। रातभर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे, जबकि सुबह तक भी कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा।बिजली विभाग की टीम को फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में करीब आठ घंटे लग गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा और लोग बिजली बहाली का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली संकट के दौरान विभागीय अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद रहे, जिससे उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लोग लगातार संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन जवाब न मिलने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार और वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या अक्सर बनी रहती है, लेकिन भीषण गर्मी में इतनी लंबी कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed