{"_id":"9fc5f4406de693966fcbced86a3eb208","slug":"tirwa-began-e-billing-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा में शुरू हुई ई-बिलिंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा में शुरू हुई ई-बिलिंग व्यवस्था
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने बुधवार से तिर्वा में उपभोक्ताओं को
विज्ञापन
राहत देने को ई-बिलिंग की व्यवस्था लागू कर दी है। अब विद्युत उपभोक्ताओं
को घर बैठे ही मीटर रीडिंग के दौरान तत्काल बिल मुहैया होगा।
एसडीओ एमके कुरील के नेतृत्व में बुधवार दोपहर इंदिरा नगर मोहल्ले से व्यवस्था की शुरुआत की गई। एसडीएम ने बताया कि ई-बिलिंग के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। मीटर टीम में मैनेजर के रूप में श्रीकांत जेटी व श्रीकांत गंगासैनी की नियुक्ति की गई है।
प्रथम टीम में मीटर निरीक्षक के रूप में सुनील व संजय की टीम वाणिज्यिक व औद्योगिक मीटरों की रीडिंग लेकर बिलिंग करेंगे। दूसरी टीम में रोहित व जरुण कुमार तीसरी टीम में भोलू व बब्बन चौथी टीम में चांद व संतोष कुमार घरेलू विद्युत मीटरों की रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को तुरंत बिल मुहैया कराएंगे।