{"_id":"5e974d0e8ebc3e78b6230ba5","slug":"tirva-seeechasee-mein-shuroo-hua-mandalastareey-kovid-19-haaspital-kannauj-news-knp5554198190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा सीएचसी में शुरू हुआ मंडलस्तरीय कोविड-19 हास्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा सीएचसी में शुरू हुआ मंडलस्तरीय कोविड-19 हास्पिटल
विज्ञापन
मेडिकल कालेज तिर्वा में बनाया गया कोविड-19 डेडिकेटेड एलटू हास्पिटल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे के चलते कानपुर के बाद जिले में कोविड-19 के दो हास्पिटल बनाए गए हैं। तिर्वा सीएचसी को कोविड-19 डेडिकेटेड एल-वन हास्पिटल और मेडिकल कालेज को कोविड-19 डेडिकेटेड एल-टू हास्पिटल में तब्दील किया गया है। पहले दिन औरैया जनपद में मिले कोरोना संक्रमित मरीज को तिर्वा सीएचसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज में बनाए हास्पिटल में वेंटीलेटर में रखकर इलाज किया जाएगा।
कानपुर नगर के सरसौल में बनाया गया कोविड-19 हास्पिटल बुधवार सुबह कोरोना संक्रमित मरीजों से फुल हो गया। इसके बाद आनन फानन में जिले की तिर्वा सीएचसी में कोविड-19 डेडिकेटेड एल-वन हास्पिटल बनाया गया। मेडिकल कालेज तिर्वा में कोविड-19 डेटिकेटेड हास्पिटल एल-टू तैयार किया गया। तिर्वा सीएचसी में 35 मरीजों की क्षमता वाला कोविड हास्पिटल बनाया गया। मेडिकल कालेज में अभी चार वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई। जिले में दो कोविड-19 हास्पिटल बनने के बाद दोपहर करीब दो बजे औरैया जनपद में मिले संक्रमित व्यक्ति को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। दोनों हास्पिटलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद के कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि तिर्वा सीएचसी में ड्यूटी करने के लिए 50 चिकित्सकों को तैनात कर दिया गया है। मेडिकल कालेज में 20 चिकित्सकों को लगाया है। 15-15 दिन चिकित्सकों की टीमों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 15 दिन ड्यूटी पूरी करने के बाद सभी लोगों को आइसोलेट किया जाएगा। कानपुर में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल के फुल होने के बाद मंडलीय हास्पिटल जिले के तिर्वा कस्बा में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
शहर के होटलों में ठहरेंगे कोविड-19 हास्पिटल के डॉक्टर
कन्नौज। जिले में मंडलीय कोविड-19 के दो हास्पिटल बनाने के बाद चिकित्सकों के रुकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी में लगाए गए सभी डॉक्टर और कर्मचारी घरों की जगह अब होटलों में ठहरेंगे। कोविड-19 डेडिकेटेड एल-वन हास्पिटल और एल-टू हास्पिटल में 70 चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके ठहरने के लिए इंजीनियर कालेज तिर्वा में 50 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा होटल चंदन तिर्वा, आशा होटल, एमएल होटल, यूपीटी में व्यवस्था की गई है। हिंदुस्तान होटल जिला अस्पताल के चिकित्सकों के लिए हायर किया गया है। छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल के लिए होटल मुकुट को हायर किया गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि ड्यूटी के बाद चिकित्सक और कर्मचारी निर्धारित स्थानों पर एकांतवास करेंगे। 24 घंटे में दो बार अधिगृहीत किए गए भवनों और परिसरों को सैनिटाइज किया जाएगा।
जिला अस्पताल और सौ शय्या को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
कन्नौज। जिले में कोविड-19 के दो हास्पिटल बनने के बाद जिला अस्पताल, सौ शय्या छिबरामऊ और गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज कपटियापुर में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। गुरुवार से इन अस्पतालों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल और सौ शय्या में सिर्फ इमरजेंसी विभाग में सेवाएं शुरू रहेंगी।