{"_id":"61a287f70734f4426c633352","slug":"tirva-kotwal-and-outpost-in-charge-line-spot-case-of-death-of-rape-victim-due-to-lack-of-justice-kannauj-news-knp6664501117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा कोतवाल और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा कोतवाल और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। इंसाफ न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के पीछे कोतवाल और चौकी प्रभारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता के तहरीर देने के बाद भी दोनों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर आत्महत्या कर ली थी।
तिर्वा कोतवाली के गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने 28 अक्तूबर को एसपी और तिर्वा कोतवाल हरिश्याम को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि वीरेंद्र, चंद्रकांत और सूर्यकांत ने उससे व पति के साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। आरोपियों ने उसके खेत में खड़ी आलू की फसल नष्ट कर दी। तहरीर में पीड़िता ने गलत काम करने का आरोप लगाया था। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से गुरुवार को पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई।
एसपी प्रशांत वर्मा ने तिर्वा कोतवाल हरिश्याम और मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी विजय कुमार के खिलाफ लापरवाही मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया। पूरे मामले की एसपी ने स्वयं जांच शुरू की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोतवाल और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।